• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन म सुनीन लोगन के विभिन्न समस्या

जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त

 सक्ती, 31 दिसंबर 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम गतवा निवासी श्री स्वराज सिंह कंवर ने सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी श्रीमती सावित्री यादव ने आम निस्तार एवं निजी उपयोग हेतु रास्ता खुलवाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम हरेठी कला वार्ड 11 के समस्त वार्डवासियों द्वारा वार्ड 11 के सदस्यों को वार्ड 10 में जोड़ने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े सीपत निवासी श्री डिगम्बर दास वैष्णव ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मन्द्रागोढ़ी निवासी श्री फागुलाला और श्री रामप्रसाद पटेल ने लैंड सीडिंग समस्या को सुधार करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डेरागढ़ निवासी किसान आवेदकों द्वारा भक्तुडेरा माईनर नहर में पानी देने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम भागोडीह निवासी श्री सीताराम सूर्यवंशी ने रोजगार दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती निवासी श्री पिरोहिन दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है
 कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • 2e884ad7-d175-4f57-a4dc-922f5c46637c
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • 9e45c9d8-c056-48e1-8268-0d353676db44
    कलेक्टर जनदर्शन म सुनीन आमजन के समस्या, बेलादुला के…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in