• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बोर्ड परीक्षा 1 मार्च ले होही शुरू । चुनाव आयुक्त हा का कहिन हे……

रायपुर 17 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव 1 मार्च के पहले खत्म हो जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस बात के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा है कि बोर्ड चुनाव 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं, उससे पहले चुनाव खत्म हो जायें, इसकी कोशिश रहेगी। इससे पहले चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली मैराथन बैठक में सचिव, गृह सचिव, डीजीपी ,आईजी, एसपी, कलेक्टर कमिश्नर शामिल हुए।

1 मार्च तक खत्म होंगे चुनाव

बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि आज की बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी ,आईजी, एसपी, कलेक्टर कमिश्नर शामिल थे। बैठक में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन की समीक्षा की गई है। चुनाव कितने चरणों में कराया जाये, पुलिस फोर्स की दृष्टि से इस विषय पर जिलों से फीडबैक लिया गया। 1 मार्च से बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाला है। आयोग का प्रयास रहेगा बोर्ड एग्जाम में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। चुनाव आयुक्त ने कहा कि टीचर और छात्रों के लिए समय पर एग्जाम होना बहुत जरूरी है। चुनाव की तैयारी पूरी हो गयी है। हर पहलू की बैठक में समीक्षा कर ली गयी है।

चुनावी तैयारी की हुई समीक्षा


वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर भूरे ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। मतदान केंद्र, मतदान कर्मी, सुरक्षा और मतदाता सूची को लेकर चर्चा की गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए तैयारी पूरी हो गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा हुई है। आयोग ने अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान कराने के लिए भी दिशा निर्देश दिया है।वहीं संवेदनशील अति संवेदनशील बूथों को चिन्हांकित कर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। सुरक्षा के मद्दे नजर इंटेलिजेंस और पुलिस से इनपुट लिया गया है कि कितने चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा प्रभावित ना हो यही प्रयास रहेगा।

Related Posts:

  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • IBC24-News-Web-News-Thumbails-12-7_V_jpg--1280x720-4g
    18 जनवरी ले लग ही अचार संहिता?.. एक दिन पहली निकाय…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in