बिर्रा – शनिवार सुबह -सुबह मोहन स्टूडियो बाजार चौक के सामने एक बड़े वाहन की चपेट में आने से एक नर बंदर की मौत हो गई है जिस पर श्रद्धालुओं ने लाल वस्त्र कफ़न के रूप में ओढ़ाया गया है।

बाजार चौक के व्यापारियों और लोगों द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।साथ ही बाज़ार चौक में उनके स्मृति स्वरूप वहां एक हनुमान चौरा मंच निर्माण हेतु जनसहयोग से हनुमान मंदिर स्थापित करने की बात कही है। जिसमें जनपद सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू, रामेश्वर साहू(गुड्डू),खोलबहरा महंत, योगेश साहू, निलेश साहू, दिलीप महंत, हेमंत साहू, कुशलाल साहू, मिलाप महंत, भूपेंद्र साहू, श्यामचरण, शिव महंत, गणेश लोहर, दिनेश साहू, नागेश कश्यप, अड्डू केवट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

विधिवत पूजा अर्चना कर अंतिम संस्कार किया गया।












