• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बाइक से एग्जाम देने निकला, नहीं लौट पाया घर, ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत

बाइक से एग्जाम देने निकला, नहीं लौट पाया घर, ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

 

कुरदा से पिरदा के परीक्षा केन्द्र जाते समय हुआ सड़क हादसे का शिकार
किशोर की स्पॉट डेथ से भड़के लोग समझाईश के बाद हुये शांत
बेलादुला / घर का इकलौता बेटा बाइक से एग्जाम देने तो निकला पर लौट नहीं पाया। ट्रक से कुचलकर उसकी स्पॉट डेथ हो गई। घटना के बाद भड़के लोगों ने हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईश दी तब लोग शांत हुए व यातायात बहाल हुआ। यह दर्दनाक घटना 10 मार्च सुबह सवा 8 बजे छपोरा के पास की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को दसवीं बोर्ड की गणित की परीक्षा थी। सुबह सवा आठ बजे हो गया। छात्र प्रमोद मनहर पिता अर्जुन मनहर अपने ग्राम कुरदा से परीक्षा केंद्र पिरदा के लिए बाइक से निकला था। छपोरा बिजली आफिस के पास हसौद की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसका दुखद अंत हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई एवं परिजन मौके पर पहुंचे जहां परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मालखरौदा, डभरा, हसौद सहित आसपास के थानों से पुलिस बल पहुंचा। पुलिस अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा परिजनों का समझाइश दी गई। 25 हजार की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और आवागमन चालू हो सका।
मां-पिता कमाने-खाने गये बाहर, दादी के पास रहता था प्रमोद
ग्राम कुरदा में निवास करने वाले अर्जुन मनहर की एक लड़का और एक लड़की है। घर के चिराग प्रमोद की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। प्रमोद के माता पिता कमाने खाने बाहर रहते थे तो दादी की देखरेख के लिए वह घर पर ही रहता था। उनके सामने अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहन ने भी अपना इकलौता भाई खो दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Posts:

  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • d604282f-043a-4a77-9552-9b25b9582278
    मालखरौदा पिहरीद नहर पुल म दर्दनाक सड़क हादसा:…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • jgr-Accident
    दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in