• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

निर्माणाधीन मकानों से बिजली तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

  • मामले में 02 विधि से संघर्षरत बालक शामिल
  • 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, नकदी और कटर बरामद_

थाना चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 8 किलो जला हुआ कॉपर वायर, बिजली वायर, नकदी 750 रुपये और तार काटने का कटर बरामद किया गया है।

केस-1: चौकीदार की सतर्कता से रंगे हाथ पकड़ा गया चोर
प्रार्थी सौरव कुमार सराफ निवासी चांपा ने 01.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोरवा पारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में 31.05.26 की रात चोर घुसा था। चौकीदार श्रवण कुमार यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान की तलाशी में एक आरोपी बिजली के तार और कटर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने पहले भी उसी मकान से करीब 30,000 रुपये के बिजली तार चोरी करना कबूला। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 277/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस कायम किया गया।

केस-2: मारूति टाउनशिप के मकान से सीसीटीवी और तार पार
डॉ. राधेश्याम सोनी निवासी चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मारूति टाउनशिप स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से 13.05.2026 को अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और 30.05.2026 को बिजली के तार चोरी कर लिए। थाना चांपा में अपराध क्रमांक 278/26 धारा 331 (4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऐसे पकड़ में आया गिरोह

रात में पकड़े गए संदेही कार्तिक दास महंत से कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना बताया। चोरी के बिजली तार को जलाकर कॉपर वायर मदन लाल बरेठ के पास बेचना स्वीकार किए जाने से आरोपियों को 02.06.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कार्तिक दास महंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
  2. नारायण चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी भाठापारा चांपा
  3. मदन लाल बरेठ, उम्र 35 वर्ष, निवासी नयापारा चांपा – खरीददार

बरामद मशरूका

  • जला हुआ कॉपर वायर : लगभग 8 किलो
  • बिजली वायर
  • नकदी रकम : 750 रुपये
  • तार काटने का कटर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, प्र.आर. सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय, वीरेश सिंह एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-08-22 at 11.16.07 PM
    घूम घूम कर बिजली केबल कॉपर वायर चोरी करने वाले 03…
  • संपर्क करे लवलेश पिहरीद मोबाईल 8770718198, 8964873634
    लवलेश गार्मेंट्स
  • लवलेश गार्मेंट्स
    लवलेश गारमेंट्स
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • WhatsApp Image 2026-07-16 at 7.23.47 PM
    बंद मकान में हुई चोरी का सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in