• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बिहान के 27 महिला मन ल मिलिस समर्थ कौशल विकास के प्रशिक्षण, किसान स्कूल म 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के होइस समापन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बिहान की 27 महिलाओं को समर्थ कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो जिले की महिलाएं शामिल हुई। यह प्रशिक्षण केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान केंद्र, प्रशिक्षण संस्थान रांची झारखंड के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर रामाधार देवांगन व असिस्टेंट ट्रेनर पूरन देवांगन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बहेराडीह और सिवनी गांव के अलावा पड़ोसी कोरबा जिले के सुखरीखुर्द और सिधरामपुर की बेरोजगार महिलाओं और युवतियों को कॉटन, तसर और कोसा रेशम से कपड़ा बनाने की तकनीक बताई गई। इसके साथ ही उन्हें शूटिंग, सर्टिंग साड़ियां बनाना तथा डाभी और जेकार्ड मशीन से साड़ियों में डिजाइन बनाने की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान केंद्र सिवनी चाम्पा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में बहेराडीह गांव से पुष्पा यादव, साधना यादव, रानी यादव, दुर्गेश्वरी यादव, शकुंतला यादव, ललिता यादव, साधना यादव, दीपिका यादव, पुष्पा यादव, दीप्ति झरना कश्यप, कंचन कश्यप, कमलेश्वरी कश्यप, चन्द्रकला कश्यप, सुखबाई कश्यप, मंजुलता कश्यप, गंगा बाई गोड़, सिवनी से श्यामा बाई देवांगन, सुलोचनी देवांगन, सविता कश्यप आदि शामिल हुए। इसी तरह कोरबा जिले करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखरीखुर्द के कविता मरावी, मनीषा मन्नेवार, मालती नेताम, संध्या मन्नेवार, सिधरामपुर गांव से सोनम मन्नेवार, उषा मन्नेवार, ओमती मन्नेवार आदि शामिल थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय रेशम बोर्ड ,तसर अनुसंधान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ तकनीकी सहायक अरविंद कुमार शर्मा, राजेंद्र पुरोहित, प्रक्षेत्र सहायक अशोक कुमार यादव, समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन,वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, हेमंत कुमार देवांगन, पिंटू कश्यप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • df3d0915-20c0-4384-8b00-8783bb0fda0e (1)
    किसान स्कूल म आयोजित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान स्कूल म 30 महिला मन लिही तसर कपड़ा बुनाई के…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in