• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बम्हनीडीह में पुराने भू-अभिलेखों का 100 फीसदी डिजिटलीकरण

मिसल बंदोबस्त, अधिकार अभिलेख, निस्तार पत्रक और पुराने नक्शे स्कैन व लैमिनेट; दीमक, नमी और आग से सुरक्षित रहेंगे दस्तावेज

राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता लाने और पुराने भू-अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए बम्हनीडीह तहसील में दस्तावेजों के संरक्षण और डिजिटलीकरण का काम शत-प्रतिशत पूरा कर र लिया लिया गया है।

केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया आधुनिकीकरण भू-अभिलेख कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम भी तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में

मिले बजट से रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों को दीमक, नमी, धूल और आग से सुरक्षित रखने के इंतजाम किए गए हैं। यहां मोबाइल कॉम्पैक्टर, अलमारियां और टेबल-कुर्सियां लगाई गई हैं। आगंतुकों और पक्षकारों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर की व्यवस्था भी की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के तहत कोई आवंटन नहीं मिला, क्योंकि स्वीकृत बुनियादी ढांचे और डिजिटलीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका था।

ये महत्वपूर्ण अभिलेख किए गए सुरक्षित

मिसल बंदोबस्त अभिलेखः भूमि के पुराने मालिकाना हक और बंदोबस्त से जुड़े दस्तावेजों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग और लैमिनेशन किया गया है।

अधिकार अभिलेख व निस्तार पत्रकः ग्रामीणों और किसानों के भू-स्वामित्व अधिकारों और गांवों की निस्तारी भूमि से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित किया गया है। ऐतिहासिक नवशेः जमीन की सीमा से जुड़े पुराने भू-मानचित्र और नक्शों की हाई-रिजॉल्यूशन स्कैनिंग कर लैमिनेशन किया गया है।

पुराने खसरेः दशकों पुराने खसरा खातों और रकबा विवरणों को डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज कर सुरक्षित रखा गया है।

भू-अभिलेखों में छेड़छाड़ का खतरा घटेगा, आसानी से मिलेंगी प्रतियां

दस्तावेजों के डिजिटल होने और मूल प्रतियों के लैमिनेशन से पुराने भू-अभिलेखों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। रिकॉर्ड में छेड़छाड़ या पन्नों के खराब होने का खतरा भी कम होगा। किसानों को राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, फौती और बैंक ऋण के लिए मिसल बंदोबस्त व पुराने खसरों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने में आसानी होगी। लैमिनेशन से पुराने और कमजोर कागजों को नमी व सीलन से बचाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Related Posts:

  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • c557b76f-18c3-4756-ab77-25e5133084c0
    बजट म आमजनता, मजदूर, किसान, बेरोजगार, आऊ छत्तीसगढ़…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG_20250102_204350
    राज्य सरकार ने डीजल पर 6% वैट घटाया, एक रुपया…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp-Image-2026-09-14-at-09.52.11-860x645
    असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे…

Primary Sidebar

Latest News

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

शरद पूर्णिमा पर साल्हे में दिखेगा आस्था का सैलाब

FDA ने पतंजलि घी को बताया असुरक्षित, दिया ये आदेश

न ट्यूशन, न कोचिंग… बच्चों का भविष्य संवारने 11 गांवों ने लिया बड़ा फैसला, शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर रोक!

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in