• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बचपन से पढ़ाई के प्रति लगाव, आर्थिक अभाव की वजह से दफन हो गया

बचपन से पढ़ाई के प्रति लगाव, आर्थिक अभाव की वजह से दफन हो गया

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

 

बचपन से पढ़ाई के प्रति लगाव, आर्थिक अभाव की वजह से दफन हो गया, और फिर बाली उमर दस साल में विवाह के बंधन में बंध जाने से मेरे इच्छाएं मर चुकी थी पर समाज में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा शक्ति व आत्मनिर्भरता के भाव ने मुझे पद्मश्री के राष्ट्रीय सम्मान तक पहुंचाया जो आज सभी महिलाओं को आत्म निर्भर बनने हेतु प्रेरित करने के भाव से आप बीच खड़ी हूं, यह बात नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति पद्मश्री फुलवासन बाई ने नगर में अल्प प्रवास के दरम्यान आज उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल के ऑफिसर्स कॉलोनी अवस्थित निवास में मीडिया के साथियों के सवालों के जवाब में कहते हुए नारीशक्तियों से आत्म निर्भर बनने के लिए आग्रह किया। इस अवसर फुलवासन ने बड़े ही मार्मिक व भावुक अंदाज में महिलाओं से समाज के डर व संकोच से परे अपने कर्मों के बल पर आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने फुलवासन दीदी को नारी सशक्तिकरण की साक्षात प्रतिमूर्ति बताते हुए नरीशक्तियों से उनके आदर्शों को आत्मसात कर सफल जीवन की ओर अग्रसर होने का आग्रह किया। इन पलों में अधिवक्ता निवास में जनपद अध्यक्ष राजेश कुमार राठौर, युवा नेता चोलेश्वर चंद्राकर, सुशील अग्रवाल, उदय मधुकर व मीडिया के साथियों के साथ परिजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 7.28.27 PM (1)
    पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in