
नाम पता आरोपी – लैन दास पंकज पिता स्व. चंद राम पंकज, उम्र 54 वर्ष, निवासी – वार्ड नम्बर 14 मालखरौदा थाना मालखरौदा जिला सक्ती
मालखरौदा – आज दिनांक 27.04.24 को थाने मे मुखबीर से सूचना मिला कि , मलखारोदा निवासी लैन दास पंकज भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है, मूखबीर सूचना पर उप निरीछक सी. पी. कवर ,पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर लैन दास पंकज से प्लास्टिक के एक जेरिकेन में पांच – लीटर कच्ची महुआ शराब व प्लास्टिक के एक बॉटल मे दो लीटर महुआ शराब कुल सत लीटर कच्ची महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त किए । आरोपी के खिलाफ थाना मालखरौदा में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है ।











