
आरोपी राजाराम शिकारी पिता राजेंद्र शिकारी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं 01 शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण
⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनता द्वारा अवैध शराब बिक्री की सूचना दिए जाने पर शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्ग दर्शन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए कार्यवाही की गई। दिनांक 17.07.2024 को सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी राजाराम शिकारी निवासी वार्ड नं 01 शिवरीनारायण द्वारा शराब बिक्री हेतु अपने मोटर सायकल में ले जा रहा था। जिसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी में पालीथीन पाउच में कच्ची महुआ शराब जुमला शराब 10.95 लीटर जुमला कीमती 1090/ रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 303/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.07.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर किशोर दीवान, आर. महेंद्र राज, श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।











