• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़ राज्य का तोहफा,पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में प्रगति पथ पर प्रदेश: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

जेठा (छत्तीसगढ़): जिला मुख्यालय जेठा में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के गौरवमयी उद्घोष के साथ हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
छत्तीसगढ़ राज्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य का अनुपम तोहफा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कर्मठता से छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। सांसद ने इस अवसर पर सभी जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधीश श्रीमती जयश्री जैन ने स्वागत भाषण दिया और राज्योत्सव आयोजन के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले तथा भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने भी मंच से जनता को संबोधित करते हुए राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल से मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने रंगारंग लोक गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले मंचासीन अतिथियों ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान वेदांता पावर द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एक विशेष झांकी का प्रदर्शन भी किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, सभापति विद्या सिंदर, सत्यनारायण चंद्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष नीतू राय, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर , जिला पंचायत सी ई ओ वासु जैन सहित अधिवक्ता चितरंजय पटेल, कवि वर्मा, अभिषेक शर्मा, गेंद राम मनहर, रामनरेश यादव और डॉ. श्याम चंद्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

Related Posts:

  • a40b8093-b3df-469d-9c5d-ad5fcb6926a8
    राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य म रामनामी समाज जांजगीर…
  • WhatsApp Image 2025-04-14 at 4.00.33 PM
    सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य म डॉ.…
  • WhatsApp Image 2026-11-01 at 6.48.35 PM
    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर खास चिंतन: श्रेष्ठ…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG-20250109-WA0141
    जिला सक्ती ब्लाक जैजैपुर के ग्राम खजुरानी म पाच…
  • Untitledkkjj
    पंच से लेके मुख्यमंत्री बने तक श्री विष्णुदेव साय के…

Primary Sidebar

Latest News

छत्तीसगढ़ का पहला पूर्ण सोलर गांव बना राजनांदगांव का खैरा! अब हर घर की छत से बनेगी बिजली, ग्रामीणों को नहीं देना पड़ा एक भी रुपया

पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस की अवैध महुआ शराब पर प्रभावी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार का नया अवसर, 100 ई-बसों की कमान संभालेंगी महिला चालक

पौधरोपण व समाजसेवा के लिए एकता मंच सम्मानित

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त आज, 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे ₹632 करोड़, अमित शाह करेंगे ट्रांसफर

अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़ राज्य का तोहफा,पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में प्रगति पथ पर प्रदेश: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

निरीक्षक मनोहर सिन्हा की उत्कृष्ट प्रभावी विवेचना कार्यवाही लाई रंग आरोपी को 29 वर्ष का सश्रम कारावास

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in