• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अपराध क्रमांक 275/2025, धारा 351(3) बीएनएस तथा छ.ग. कृृषिक पशु निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क), 11(1)(ध)—-000—-

ऽ- गौवंशों की तस्करी करने वाला आरोपी हीरालाल यादव उर्फ गदा साकिन नवापारा खुर्द को गिर0 कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*
ऽ- घटना में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्रमांक OD12AJ-2593 कीमती 12 लाख रूप्ये, बिना नंबर का मो0सा0 एचएफ डीलक्स कीमती 40,000 तथा 01 नग एण्ड्रोईड मोबाईल 10,000 रूप्ये, जप्ती कुल जुमला 12,50,000 रूपये सम्पति जप्त।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मयंक सिंह ठाकुर अध्यक्ष गौ सेवा समिति सक्ती के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम नावापारा खुर्द से गौवंशो (गाय व बैल) को पीकअप वाहन में डालकर बुचड़-खाना लेकर जाते है और गौवंशो को कटवाते हैँ की रात्रि में सूचना मिला कि नावापारा खुर्द में राईस मिल के पीछे कुछ गौ तस्कर गौ माता को पीकअप में चढा रहे है तब यह एवं गौ रक्षक समिति के अन्य लोगो पहुंच कर  देखे कि गौवंशो (गाय व बैल) को हीरालाल यादव उर्फ गदा एवं अपने अन्य साथियों के मिलकर पीकअप में गाय व बैल को जबरन पकड-पकड कर चढा रहे थे जिसे इनके द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये बोला कि हम लोग गाय-बैलों को बुचड़-खाना कटवाने लेकर जा रहे है तुमको जो करना है कर लो। तब प्रार्थी के द्वारा पुलिस और अपने समिति के लोगों को बुला रहा हूं बोलकर फोन लगाने पर उक्त पीकअप वाहन एवं उसमे भरे हुए 09 गौवंशो को छोड़कर फरार हो गये। जिसमें से देखभाल करने के बाद भी 01 गौवंश की मृत्यु हो गयी। कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया था।
        प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में फरार आरोपी हीरालाल यादव एवं उनके साथियों की पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान आरोपी हीरालाल यादव उर्फ गदा को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर पीकप वाहन क्रमांक  OD12AJ-2593 में ठुस-ठुस गाय बैलों को तस्करी हेतु भरना तथा जिस कारण  से ही 01 गाय की मृत्यु होना स्वीकार किया तथा पूर्व में भी चोरी एवं मारपीट जैसों अपराधों में संलिप्त रहना बताया। आरोपी हीरालाल यादव पिता सालिक राम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन नवापारा खुर्द से घटना में प्रयुक्त  एक पिकप कीमती 1250000,एक बिना नंबर का मो0सा0 एचएफ डीलक्स कीमती 40000 तथा 01 नग मोबाईल 10000 रूपये कुल जुमला सम्पति को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है तथा आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण की शीध्र पता तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।   
         उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में स.उ.नि. संतोष पाण्डेय, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. गोपाल साहू, अलेक्सीयुस मिंज, बृजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • IMG20230207155227
    आमाकोनी में विकासखंड स्तरीय पशु प्रदर्शन एवं…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • c5709848-86b7-49c8-8deb-7065d5f64706
    थाना मुलमुला क्षेत्र म 80 हजार रुपए के वाशिंग पाउडर…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 15.14.59_3f6fef3d
    मवेशी तस्करी कारोइया चढ़हीस थाना शिवरीनारायण पुलिस के हत्थे
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in