• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपने ह कलेक्टोरेट कार्यालय म करिस ध्वजारोहण

जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

सक्ती 15 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य देश की आजादी का सदुपयोग करना है। उन्होंने कहा की अपनी आजादी से किसी को नुकसान न हो, स्वंतत्रता से ज्यादा से ज्यादा लोगो का भला हो इस उद्देश्य से अपनी आजादी का हमे सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ-साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक शासकीय सेवक के रूप में हमे अपने देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है, इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। कलेक्टर ने सक्ती जिले के तेजी से विकास के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, एसडीएम सक्ती श्री अरूण सोम, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियो कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
[शाम 4:53 बजे, 15/8/2024] Ram Kumar Manhar Sir: ओके

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in