• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आकाशीय बिजली की चपेट में आई छात्रा, मौत: मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, घटना के बाद गांव में शोक की लहर

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंडा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान दीप्ति चंद्रा (11 वर्ष) पिता मुरीत चंद्रा, निवासी ग्राम अंडा, तहसील अड़भार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में मौसम खराब होने के दौरान अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने की घटना हुई। इसी दौरान दीप्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल आसपास के लोगों ने बच्ची को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दीप्ति चंद्रा स्थानीय विद्यालय की छात्रा थी। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्राम अंडा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in