• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

9 लाख 45 हजार के लागत… फेर अधूरा नाली होइस क्षतिग्रस्त !

सक्ती/बेलादुला, सकती जिला के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कचन्दा में मनरेगा योजना के तहत बनाई जा रही नाली की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ‘शाखा नहर डबरी के पास से बद्री चंद्रा के खेत से बोराई की ओर नाली निर्माण कार्य’ अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन निर्माण स्थल पर कई जगहों से नाली टूटती और उखड़ती नजर आ रही है। निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना पटल में कार्य से जुड़ी जानकारी दर्ज है, जिसमें कुल स्वीकृत राशि लगभग 9 लाख 45 हजार रुपए बताई गई है। वहीं निर्माण एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायत कचन्दा का नाम दर्ज है। करीब 9 लाख 45 हजार रुपए की लागत से कराए जा रहे इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही कारण है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही नाली कई जगह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक नाली के किनारे कई जगहों से टूटने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू होने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। नाली के मौजूदा हालात को देखकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • IMG_20260704_113022_1080_x_684_pixel-780x470
    सक्ती के सोंठी में विकास की खुली पोल: कीचड़ भरे…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in