• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अधिवक्ता परिषद की बैठक में संविधान दिवस मनाने लिया निर्णय…

अधिवक्ता परिषद अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास प्रति सजग…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

  • अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला शक्ति की बैठक आज अधिवक्ता कक्ष कोर्ट परिसर,सक्ती में संपन्न हुआ।
    अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम शीतकालीन अवकाश दिसंबर 2025 में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन, राजस्थान में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि 25 अक्टूबर तक अधिवक्ता नरेंद्र पटेल को सूचित करें तथा बिलासपुर में संविधान दिवस पर 29_30 नवंबर को आयोजित सेमिनार में जाने वाले अधिवक्ता बंधु जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव अधिवक्ता को अपना नाम देवें ताकि आयोजन समिति को समुचित व्यवस्था हेतु अधिवक्ताओं की सूची भेजी जा सके।
    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने कहा कि अधिवक्ता परिषद हमेशा अधिवक्ताओं के व्यक्तित्व विकास हेतु सजग रहता है फलस्वरूप संगठन की ओर से हमेशा अभ्यास वर्ग, कार्यशाला, सेमिनार_अधिवेशन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसका लाभ अधिवक्ता बंधु को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शक्ति जिला समिति के शीघ्र विस्तार के साथ ही तहसील इकाइयों का गठन किया जाना है अतः दायित्व ग्रहण करने के लिये अधिवक्तागण स्वप्रेरणा से अपनी सहमति महामंत्री विजय चंद्रा को अविलंब प्रदान करें ताकि शीघ्र ही जिला समिति के विस्तार के साथ तहसील समितियां की घोषणा की जा सके।
    आज अधिवक्ता परिषद की बैठक में अधिवक्ता चित्रंजय पटेल,विजय चंद्रा, संतोष यादव, विश्वनाथ सोनसरे, उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, सुरेंद्र शर्मा, गौतम दुबे, भूपेंद्र सिंह, मालिक राम यादव, धर्मेंद्र सोन, रतन कसेर आदि अधिवक्ता गणों की गरिमामय उपस्थिति रही

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 11.29.37_979a7b4b
    राजभवन में राज्यपाल से मिला अधिवक्ता परिषद… संविधान…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…
  • WhatsApp Image 2025-10-25 at 07.28.19_abb7b1f5
    अधिवक्ता परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह…
  • 64841efe-b9a0-4598-865f-9c5ef04fbbe2
    राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता पर हुआ विमर्श…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in