
जनपद पंचायत जैजैपुर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चार चक्का वाहनों के खड़े होने से आमजन को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं, ऐसे में मुख्य प्रवेश द्वार पर अवरोध गंभीर समस्या बन चुका है।












