समर्थन करने हजारों की संख्या में शामिल हुए ग्रामवासी
जैजैपुर/बेलादुला। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्याशी दुर्गा लाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में जाकर सघन जनसंपर्क कर लोगों से जीत के लिए आशीर्वाद लिया जा रहा हैं। और गली गली घर घर जाकर जन जन का आशीर्वाद लिया, जहां हजारों की संख्या में ग्रामवासियों ने उनका समर्थन किया । आपको बता दे कि जैजैपुर क्षेत्र में दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की लहर दौड़ पड़ी है।

सभी ग्रामों में आम आदमी पार्टी की गूंज उठ पड़ी है प्रत्यासी दुर्गा लाल ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैजैपुर क्षेत्र में अब तक आम आदमी पार्टी को सेवा करने का एक मौका भी नहीं मिला है। आप सभी सेवा का एक मौका देवे। पिछले 15 सालों में जितना कार्य जैजैपुर में हुआ है, इसे दोगुनी विकास कार्य क्षेत्र 5 सालो में ही होगा और उन्होंने ग्रामवासियों से वादा किया कि वे ग्राम की सारी समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर ग्राम का विकास करेंगे।












