• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मोटर सायकल में आग लगा कर जलाने वाला एवं उगाही कर जान से मारने की धमकी देने एवं गुंडा बदमाश अपने अन्य साथी के साथ आरोपी गिरफ्तार।

        मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अंकित अग्रवाल पिता जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 07 सक्ती द्वारा दिनांक 01.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपीगण यश ठारवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा द्वारा विगत दिनों उसके फोटोकॉपी दुकान में आकर उगाही हेतु डरा-धमकाकर पैसे की मांग की गई थी। भयवश प्रार्थी द्वारा उन्हें 1000- रुपये दिया गया था। इसके पश्चात पुनः आरोपियों द्वारा पैसे की मांग करते हुए जान से मारने एवं आग से जला देने की धमकी दी गई।

◾दिनांक 30.05.2026 को प्रार्थी रायपुर इलाज हेतु गया हुआ था, उसी दौरान रात्रि में आरोपीगण प्रार्थी के घर पहुंचे एवं प्रार्थी के नहीं मिलने पर उसकी मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 11AX-7944 को आग लगाकर लगभग 20,000- रुपये का नुकसान पहुंचाए। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◾ प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मौके पर मिले इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपीगण यश ठारवानी उर्फ कंचू एवं लीलाधर यादव उर्फ बाबा को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना से संबंधित कुल 300/- रुपये नगद रकम बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 01.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

  1. यश ठारवानी उर्फ कंचू पिता स्व. मनोहर ठारवानी उम्र 25 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती।
  2. लीलाधर यादव उर्फ बाबा पिता स्व. रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 संतोषी मंदिर के सामने सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-19 at 6.47.43 PM
    जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • be015479-eb9f-4507-a128-986971477ba0
    थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर…
  • मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज रिपोर्टर ने किया खुलासा
    मृत को जीवित करने का दावा निकला झूठा, पब्लिक न्यूज…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in