• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी

रत्नांचल साहित्य परिषद का मनाया स्थापना दिवस

गत 23 अगस्त को संत कवि तुलसीदास जयंती के सुअवसर पर रत्नांचल साहित्य परिषद अमलीपदर देवभोग के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया था!कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के छायाचित्र में पूजा वंदना के साथ किया गया!कार्यक्रम में सर्वप्रथम बालक माध्यमिक शाला अमलीपदर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना,एवं श्री रामचरितमानस के दोहों का वाचन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया!इसके बाद रत्नांचल साहित्य परिषद के महासचिव उमेश श्रीवास”सरल”ने रत्नांचल साहित्य परिषद के स्थापना एवं उसके उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को साहित्य लेखन प्रति प्रेरित किया!काव्य पाठ करते हुए देवभोग के ओजकवि गौरीशंकर सिरफिरा ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवनी पर व्याख्यान देते हुए देश की एकता और अखंडता पर जोर दिया!वहीं क्रमशःसुमधुर आवाज के धनी गज़लकार अश्क़ बस्तरी ने अपनी गज़ल के प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया!

इसके बाद परिषद के अध्यक्ष देवशरण राम साहू ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मासिक गोष्ठी के आयोजन करने के लिए विशेष जोर किया!कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक अनंत राम नागेन्द्र एवं प्रधान पाठक प्रेम चक्रधारी ने भी गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को श्री रामचरितमानस मानस के नियमित पाठ करने के लिए प्रेरित किया!कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्यअतिथि के रूप में विनोद गोयल अश्क़ बस्तरी,अध्यक्षता कर रहे देवशरण राम साहू,विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर सिरफिरा, अनंत राम नागेन्द्र,प्रेम चक्रधारी, वरिष्ठ कवि कमल किशोर ताम्रकार,शिक्षक नरेंद्र यादव, रोहित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में बालक प्राथमिक/माध्यमिक शाला अमलीपदर के विद्यार्थी गण उपस्थित रहे!काव्य गोष्ठी का कुशल मंच संचालन कवि अवतार सिन्हा”अंगार”ने किया!

Related Posts:

  • देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन', वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 48वीं जन्मजयंती के अवसर पर हुआ आयोजन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति बनी गौरव का पल
    देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित हुआ 'छत्तीसगढ़ी…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.04.25 AM
    Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in