• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 50 आवेदन हुए प्राप्त

      सक्ती, 21 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आये  आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए है।
      जनदर्शन में विकासखंड सक्ती के ग्राम केरीबांधा निवासी श्रीमती नानबाई बरेठ तथा ग्राम हरेठी निवासी श्री भगवान दास सिदार

ने वृद्धावस्था पेंशन जारी किए जाने संबंधी आवेदन, जैजैपुर तहसील के ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुमिरन बाई ने अपने निजी जमीन में लगे फसल को दूसरे व्यक्ति द्वारा हड़प लेने के संबंध में, तहसील जैजैपुर ग्राम बिर्रा निवासी श्रीमती उर्मिला बाई बरेठ द्वारा फौती कराने का आवेदन, नया बाराद्वार वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री मयाराम देवार द्वारा अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा राशि प्रदाय करने, सकरेलीकला के विभिन्न किसानो द्वारा सोसाइटी के खाद की जांच कराने संबंधी आवेदन, तहसील मालखरौदा के ग्राम अमलीडीह निवासी श्री विष्णु कुमार बरेठ द्वारा भू अर्जन मुआवजा राशि के संबंध में, ग्राम सेंद्री की श्रीमती गायत्री बाई द्वारा धान का बोनस राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के

निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • ef5c4db0-7c5c-4644-b5ce-bbb99cf7efc7
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
  • जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं  जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं जनदर्शन में…
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in