• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आखरी आदमी तक मिले लाभ-श्री अमित कटारिया

केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री अमित कटारिया पहुंचे जिले के दौरे पर

जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से की चर्चा

       सक्ती, 3 जनवरी 2024/ जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देता हुआ डिजीटल रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले विभिन्न विभाग शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की न केवल जानकारी दे रहे है बल्कि पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर मौके पर ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने प्रक्रिया पूरी कर रहे है। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस श्री अमित कटारिया आज सक्ती जिले के दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा शिविर का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। अत: अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए तभी विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को योजना का लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। 
     केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस श्री अमित कटारिया ने ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी में आयोजित शिविर का जायजा लेते हुवे स्वास्थ्य, कृषि, जल जीवन मिशन, महिला बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा की तथा गांव में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उपस्थित लोगों को उन्होंने हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करेंगे। 

इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े प्रमाण-पत्र, सामग्री व सहायता राशि का चेक वितरित किए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, सक्ती जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, एसडीएम सक्ति श्री पंकज डाहिरे, सक्ती जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, ग्राम सरपंच, समस्त पंचगण, ग्रामीणजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-05-22 at 4.12.41 PM
    जनसमस्याओं के समाधान सेती निरंतर प्रयासरत विधायक…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2023-12-31-at-16.26.58
    विकसित भारत संकल्प यात्रा : 01 जनवरी के शिविर के…
  • WhatsApp-Image-2023-12-31-at-16.26.58-2
    विकसित भारत संकल्प यात्रा : 01 जनवरी के शिविर के…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in