• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती के कारवाही

धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के दो प्रकरण में 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 14.05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम परसापाली पुल के पास रोड किनारे एवं ग्राम मडवा तालाब के किनारे मेड पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही हेतु घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी मनमोहन सोने पिता चीनी लाल सोने उम्र 34 वर्ष एवं राकेश रात्रे पिता जयराम रात्रे उम्र 26 वर्ष दोनों साकिन मेढ़ापाली थाना डभरा के कब्जे से 06 लीटर एवं 08 लीटर, कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 41/2025, 42/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 14.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र. आर. उमाशंकर सिदार, रामनारायण राठौर, आर. महेन्द्र राठौर, मधु सिदार, राधेश्याम बरेठ एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • eb1b7585-2837-4ce7-a364-0fd3408cbb84
    50 लीटर कच्चा महुआ दारू के संग 03 आरोपी गिरफ्तार
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-07-27 at 22.56.45_d7afeb8c
    65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in