• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना बिर्रा पुलिस, साइबर सेल आऊ आरपीएफ की संयुक्त तत्परता ले दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद

⏺ जांजगीर-चांपा पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी, परिजनों ने जताया आभार

⏩ दिनांक 28.06.25 को रात्रि लगभग 08:00 बजे थाना बिर्रा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत दो नाबालिग बालिकाएं अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन करने के पश्चात भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नाबालिक बालिका की खोजबीन हेतु तत्काल टीम गठित किया गया।

⏩ इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिर्रा कृष्णपाल सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए परिजनों एवं नाबालिग बालिकाओं के करीबी दोस्तों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी संकलित की गई।

⏩ प्राथमिक जांच एवं पूछताछ के उपरांत पुलिस को यह महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों नाबालिग बालिकाएं चांपा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर नागपुर की ओर रवाना हो गई हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए SDOP चांपा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह की संयुक्त टीम द्वारा लगातार परिजनों से संपर्क बनाते हुए, तकनीकी विश्लेषण एवं ठोस सूचनाओं के आधार पर आरपीएफ रायपुर निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर एवं निरीक्षक भास्कर सोनी प्रभारी सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष नागपुर से समन्वय स्थापित किया गया। आरपीएफ रायपुर की तत्परता से संबंधित ट्रेन को ट्रेस कर दोनों नाबालिग बालिकाओं को रायपुर रेलवे स्टेशन में सुरक्षित उतारा गया। इसके पश्चात थाना बिर्रा पुलिस टीम एवं परिजनों द्वारा आरपीएफ पोस्ट रायपुर पहुंचकर बालिकाओं से संपर्क स्थापित किया गया एवं आवश्यक पूछताछ उपरांत उन्हें सकुशल सुपुर्दगी में लिया गया। बालिकाओं को वापस थाना लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

⏩ पुलिस की इस तत्परता, समन्वय और सूझबूझ से संभावित अनहोनी घटना को टाल दिया गया। बालिकाओं के सकुशल वापस लौटने पर उनके परिजनों ने जांजगीर- चांपा पुलिस की सक्रियता की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं आभार प्रकट किया।

⏩ यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर के मार्गदर्शन में की गई। यह घटनाक्रम पुलिस की तत्परता, टीमवर्क और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Posts:

  • पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.09.2024 से 30.09.2024 तक आपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत/गुम बालक बालिकाओं पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
    पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक…
  • हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान के तहत थाना नवागढ़ क्षेत्र के अलग अलग प्रकरणों म 02 अपहृत बालिका अऊ  01 गुम युवती को महाराष्ट्र अऊ  रायपुर ले  बरामद करे म  मिलीस  सफलता थाना नवागढ़ पुलिस के कारवाही
    हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान के तहत थाना…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2024-07-19 at 12.05.11 PM
    थाना नवागढ़ पुलिस के द्वारा तीन अलग अलग प्रकरण के…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in