• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

टैक्स चोरी  राम सेवक के घर फेर पहुंचीस आयकर के टीम मकान के सील तोड़के करीन पूछताछ

सीजी पंचायत न्यूज :-जिला सक्ति //  गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज और उनके भाई रामसेवक के घर बीते दिनों आयकर की टीमों ने छापा मारा था। टीम ने अमित भारद्वाज के घर जांच की थी। वहीं उनके भाई रामसेवक के त्रिवटी नाथ मंदिर के पास स्थित बीडीए कालोनी के मकान में ताला तोड़कर जांच की थी। रामसेवक के घर में नहीं थे लिहाजा मकान को सील कर लैपटॉप समेत कई दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। अब एक बार फिर आयकर की टीम कार्रवाई करने रामसेवक के घर पहुंची थी। दरअसल बीती 12 फरवरी को नई दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज और उनके भाई रामसेवक के यहां छापा मारा था। अगले दिन रामसेवक का मकान सील कर आयकर की टीमें लौट गईं थीं। रामसेवक महाकुंभ गए थे, अभी तीन दिन पहले वह महाकुंभ से वापस लौटे। लिहाजा शुक्रवार को नई दिल्ली से आई करीब 35 सदस्यीय टीम ने सुबह नौ बजे रामसेवक के घर की सील तोड़ी।

इस दौरान रामसेवक भी मौजूद रहे। मकान के अंदर मौजूद आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी हुईं थीं। सप्ताह भर के अंदर आयकर की टीमों के घर दो बार आना किसी बड़ी टैक्स चोरी की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि आयकर के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।

अमित भारद्वाज के गोदाम पर भी जांच
जानकारी के मुताबिक आयकर की एक टीम गुप्ता चौराहा स्थित रामसेवक के भाई गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज के गोदाम पर भी मौजूद थी। यहां भी तमाम दस्तावेज खंगालने में टीम लगी हुई थी। 

बिगड़ गई थी गुटखा कारोबारी की तबियत
बीती 12 फरवरी को हुई कार्रवाई के दौरान गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज की तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कार्रवाई का दूसरे व्यापारियों ने विरोध भी किया था। डॉक्टरों ने अमित को चिकन पॉक्स की शिकायत बताई थी।

Related Posts:

  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in