• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पोता गांव की बेटी ने रचा इतिहास, प्रतिभा और आत्मविश्वास का कमाल

पोता गांव की बेटी ने रचा इतिहास, प्रतिभा और आत्मविश्वास का कमाल

राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में जीता प्रतिष्ठित खिताब, सुहानी गभेल बनीं मिस सेंट्रल इंडिया 2026

जांजगीर चांपा। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र की होनहार बेटी सुहानी गभेल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए मिस सेंट्रल इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा, सक्ती और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से पहुंची प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुहानी ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंच प्रस्तुति और प्रतिभा के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया तथा विजेता का ताज अपने सिर सजाया। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपनों को साकार कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

सुहानी की यह उपलब्धि उनकी लगातार मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी वह मिस कोरबा रनर-अप का खिताब हासिल कर चुकी हैं। वर्तमान सफलता ने उनके मॉडलिंग और व्यक्तित्व विकास के सफर को नई ऊंचाई प्रदान की है। सुहानी, स्वर्गीय गजेन्द्र गभेल व पूर्व नगर पालिका निगम एल्डरमैन एवं वर्तमान कुसमुंडा क्षेत्र की पार्षद श्रीमती गीता गभेल की सुपुत्री हैं। उनका पैतृक निवास ग्राम पंचायत पोता, विकासखंड मालखरौदा, जिला सक्ती में है, जबकि वर्तमान में उनका परिवार कुसमुंडा, कोरबा में निवासरत है। सुहानी की इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, समाज, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। क्षेत्रभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गई है और यह संदेश दे रही है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Related Posts:

  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • IMG_20250106_082630
    छत्तीसगढ़ के सोनिया चौहान के कमाल! वर्ल्ड कराटे…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 10.02.13_4de53f83
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
  • d7dd827b-1b52-4eeb-8de0-bdc242cc5b22 - Copy
    छत्तीसगढ़ के संस्कृति, कल्चर धरोहर, विशेष पहनावा ल…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in