• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: स्कूलों में साइबर सुरक्षा और नए कानूनों का पाठ, बच्चों को खेल सामग्री भी वितरित

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही स्थित हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा में विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित कर पुलिस ने शिक्षा के साथ खेल भावना को भी बढ़ावा दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी अजाक सतरूपा तारम ने छात्र- छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, OTP साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण या OTP साझा न करें तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।

इस अवसर पर डीएसपी सतरूपा तारम ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों में कानूनी जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा के विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी वितरित की, जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Related Posts:

  • जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के क्रियान्वयन उत्सव जिले के सभी थाना/चौकी म हर्षोउल्लास के संग मनाइस ।
    जिला पुलिस जांजगीर चांपा के द्वारा नए कानूनों के…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…
  • 65e0bb50-c7ba-41a3-82ea-4b332dc665ae
    श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in