• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार-

  • पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है चांपा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले निवासी मंझली तालाब के पास चम्पा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। विवरण, 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंझली तालाब के पास, वार्ड क्रमांक 26 निवासी संदीप यादव (27) के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा 46,270 रुपये नकद बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने अपने मेमोरेंडम कथन में सट्टे की रकम शिवाजी राव इंगले (28), निवासी मंझली तालाब के पास, थाना चांपा, को देने की जानकारी दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले को 30 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर, वीरेश सिंह तथा थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 7.13.35 PM
    आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार थाना चांपा…
  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • WhatsApp Image 2026-05-30 at 5.21.42 PM
    आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले अलग अलग जगहों से 02…
  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 7.27.02 PM
    आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते युवक को चांपा पुलिस ने…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in