• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार थाना चांपा एवं थाना सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

  • ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक को दबोचा, मोबाइल और 46 हजार से अधिक नगदी जब्त
  • आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं 46,270 रुपए नगद बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवरण 24 मई 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र के मंझली तालाब के पास एक युवक आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स एवं दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेले जा रहे मुकाबले में हार -जीत पर रुपए का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना चांपा पुलिस एवं साइबर थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप यादव (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 26, मंझली तालाब के पास, थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा बताया।
    जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने पाए जाने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/26 दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक, सायबर टीम ASI विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, मो. शहबाज एवं थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • 4a9967b2-dd47-47be-a0be-a4a3174b89e0
    IPL क्रिकेट म ऑनलाइन सट्टा खेलोइया 03 आरोपि अलग अलग…
  • IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति  पुलिस के लगातार प्रहार
    IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति पुलिस के लगातार प्रहार
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार थाना चांपा एवं थाना सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख का गबन कर किया धोखाधड़ी_

बेलादुला के मौहारी के पास मवेशी मा टकरा जाये ले बाल बाल बचीस मोटर सायकल सवार दु युवक

नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं शामिल

नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

50 से ज्यादा दूल्हों के साथ शादी के नाम पर ठगी, मंडप सजा लेकिन नहीं पहुंची एक भी दुल्हन

पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश…

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…..

डिजिटल पंचायत के डॉ. रामकुमार मनहर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in