• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शातिर ठगोइया मन पकड़ म आइस

शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी
कई लोगों को लगा चुका था लाखों का चूना
आरोपी शिवनंदन महंत @नंदू महंत 32 वर्ष, निवासी ठाकुर्दिया खरसिया थाना खरसिया ,रायगढ़

मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सकती के नेहरू लाल राठौर नमक ग्राम पसीद के व्यक्ति ने शिकायत की इसको शिवनंदन महंत के आदमी ने, जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा।उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनो निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डाल दिए,जो शिवनंदन महंत ने ठगी करके रख लिए।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी को प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने asp सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया, सकती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी श्री मनीष के नेतृत्व में पता तलाश की और शिवनंदन महंत को राउंड अप करके,उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ, की ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है, और वहां अपराध भी दर्ज है।ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था, ये इतना शातिर है, की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभी तक,अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से ऊपर लोगों को ठगी कर चुका है और ठगी की रकम का करोड़ों के जाने का अंदाजा है।सकती पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने अपील की है, की इसकी ठगी के शिकार जो भी लोग हैं, आकर रिपोर्ट कराएं।ऐसे और भी लोग हैं, तो उनके बारे में भी जानकारी देने की अपील पुलिस अधीक्षिका ने की है।इस कारवाई में साइबर की टीम के निरीक्षक अमित सिंह, आरक्षक फारूक,राकेश, थाना सक्ति के asi नजरियस एक्का, आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts:

  • e1ebd2ab-a81a-4945-8ba8-5c29eb2c55a4
    शेयर मार्केटअऊ जुआ सट्टा के नंबर देने के नाम म करत रहिस ठगी
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • WhatsApp Image 2026-05-25 at 8.02.30 PM
    अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21…
  • 353a2d6e-86b9-45fc-bf54-6b61344d2364-2
    ओ. टी. पी. पूछकर 28 लाख 11 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी…
  • 2b54b401-13ac-44c6-b2c6-27ae446377a2
    लाखों रुपया लेके धोखाधड़ी कारोइया फरार आरोपी ला…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in