• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शराब भट्ठी के विरोध में उग्र प्रदर्शन: छात्रों-ABVP ने किया चक्काजाम, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी फंसा.!!

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पोंडी में शराब भट्ठी हटाने की मांग ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लंबे समय से भट्ठी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध तेज कर दिया।

प्रदर्शन का असर इतना बड़ा रहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी जाम में फंस गया और आगे नहीं बढ़ सका। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में जुटे रहे।

चक्काजाम के कारण NH-30 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्री बसों समेत कई वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि शराब भट्ठी के चलते क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और इसका असर स्कूल-कॉलेज के छात्रों पर भी पड़ रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp-Image-2026-05-14-at-19.10.14-860x484
    रायपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार: कई पंप…
  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 06.12.12_5b8e9111
    विद्यार्थी परिषद ने DUSU में जीत का परचम फहराया..
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • WhatsApp Image 2026-07-09 at 6.52.20 PM (2)
    वृक्षारोपण के साथ ABVP के स्थापना दिवस मनाया गया…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in