• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती कलेक्ट्रेट म छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान: प्रतिमा ला बनाइस चाबी स्टैंड, जिला प्रशासन के लापरवाही आईस आघू

सक्ती जिले के कलेक्टर ऑफिस में खुलेआम छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान हो रहा है। कलेक्टर कक्ष के बगल मे स्थित प्रतीक्षा कक्ष मे रखी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को चाबी स्टैंड बना दिया गया है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि प्रतिमा की ऊंचाई बहुत कम है और प्रतिमा को सोफा के बगल मे रख दिया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को ऊंचे आसन पर विराजित किया जाना चाहिए था।

बता दे कि सक्ती जिला कलेक्ट्रेट के प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा विराजित है। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का हर मंच से गुणगान किया जाता है। तो वही दूसरी ओर कलेक्ट्रेट कक्ष के बगल में स्थित प्रतीक्षा कक्ष में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को चाबी स्टैंड के रूप में उपयोग किया जा रहा है। जिसे देखकर गुरुवार को प्रतीक्षा कक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे छत्तीसगढ़ महतारी की घोर निंदा बताते हुए संबंधित लोगो के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इस संबंध में जन प्रतिनिधि युगल किशोर बंजारे सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए जवाबदार लोगों के प्रति अविलंब कार्यवाही की बात कही है।

गौरतलब है कि सक्ती कलेक्ट्रेट के प्रतीक्षा कक्ष में छत्तीसगढ़ की महतारी के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने के आशय से मूर्ति रखी गई है। जिसकी ऊंचाई वहां पर रखे गए सोफा और लोगों की बैठक व्यवस्था के अनुसार सम्मानजनक नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि छत्तीसगढ़ महतारी को तुलनात्मक ऊंचे आसन पर विराजमान किया जाना चाहिए था।

जिला प्रशासन के इस कृत्य से छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान होने के बजाय उनका अपमान हो रहा है। इससे जिला प्रशासन को घोर लापरवाही सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही छत्तीसगढ़ी अस्मिता के खिलाफ इस कृत्य पर जिला प्रशासन गौर फरमाता है या यूं ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जारी रहेगा? हालांकि जन प्रतिनिधियों की ओर से इस संबंध में तत्काल समुचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-03-29 at 9.59.36 AM
    मेरी मैयारानी चैत्र नवरात्रों में अग्रवाल ऐरन परिवार…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in