• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, पिता और उसके दो बच्चे घायल

सक्ती जिले के बाराद्वार में नेशनल हाईवे-49 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार पिता अपने बेटे और बेटी के साथ सक्ती की ओर से बाराद्वार की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान बाराद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रैक्टर दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • d604282f-043a-4a77-9552-9b25b9582278
    मालखरौदा पिहरीद नहर पुल म दर्दनाक सड़क हादसा:…
  • jgr-Accident
    दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की…
  • 20241228215630_e9a71c9b-9176-46b2-8c3e-71675f69d28c
    तेज रफ्तार म ट्रक अऊ कार आपस म भिड़ीस , दुनो म लगीस…
  • Untitled-1 copy
    कार और स्कॉर्पियों वाहन में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in