• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला, आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम कुरमा के आरोपी अजय कुमार खूटे (36 वर्ष) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की प्रथम किस्त प्राप्त हुई थी, लेकिन उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा नोटिस जारी किया गया था। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ नोटिस तामील कराने आरोपी के घर पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वापस लौटने लगे, तब आरोपी ने घर से बाहर आकर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 221, 121(1), 132 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे तथा महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
    गजब… ‘पीएम आवास योजना’ उजाड़ दीस घर,,, किश्त आवत ही…
  • e6420a59-87b6-4d32-a156-2c15fcb59e77
    ग्राम पंचायत हरदी जैजैपुर के पंचायत सचिव प्रेमलाल…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in