• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गजब… ‘पीएम आवास योजना’ उजाड़ दीस घर,,, किश्त आवत ही 11 महिला प्रेमी संग फरार, पति मलत हे अब हाथ

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस ब्लॉक के नौ गांवों की 11 महिलाएं, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त का पैसा अपने खाते में प्राप्त किया, अपने पतियों को छोड़कर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई हैं।

इस घटना के खुलासे के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, पीड़ित पतियों ने ब्लॉक के उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की जानकारी दी है, जिसके बाद अधिकारियों ने दूसरी किस्त भेजने पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के 108 गांवों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था। इनमें से करीब 90 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों के आवास पूरे भी हो चुके हैं। इस योजना में महिलाएं भी लाभार्थियों के रूप में शामिल हैं। 

इसी योजना के तहत ठूठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुलडिहा, खेसहरा, किशुनपुर और मेधौली गांव की 11 महिला लाभार्थियों के खातों में जब आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपये आई, तो ये सभी महिलाएं अपने पति को छोड़कर आवास का पैसा लेकर अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं।

इस घटना के बाद पीड़ित पति तनाव में हैं और ब्लॉक के चक्कर काट रहे हैं ताकि आवास के पैसे की रिकवरी का नोटिस उनके नाम से न कट जाए। पतियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका घर का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन घर बनने से पहले ही उनकी गृहस्थी उजड़ गई।

आवास का पैसा मिलने के बाद आवास का निर्माण न होने पर अब विभाग सक्रिय हो गया है और ब्लॉक के सभी गांवों में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस सनसनीखेज मामले में निचलौल ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है।

मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है और जो भी निर्देश मिलेगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर लौटीस, कलेक्टर मैडम मानवता के मिशाल पेश करत आखिर घर पहुचाइस
    जनदर्शन मा बेटा अपन सियान बुजुर्ग दाई ला छोड़ के घर…
  • बैंक म पैसा जमा करे  के नाम म  अलग अलग लोगन  ले  लाखों रुपया लेके ठगी कारोइया आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस के  कारवाही
    बैंक म पैसा जमा करे के नाम म अलग अलग लोगन ले लाखों…
  • 🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार
    🔷धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in