• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पैर पर चोट को सिर पर इंफेक्शन बताकर डाल दिया आईसीयू में, शख्स की हो गई मौत, अस्पताल ने परिजनों को थमाया 22 लाख रुपये का बिल

रांची के राज अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पैर पर चोट लगी थी मगर सिर पर इंफेक्शन की बात कहकर उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। यही नहीं इसके बाद शख्स की मौत भी हो गई। यही नहीं ईलाज के नाम पर अस्पताल ने परिजनों को 22 लाख रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों का आरोप है कि स्थिति हाथ से निकलता देख अस्पताल प्रशासन ने मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर करने के लिए भी कहा और इसके अलावा २२  लाख रुपये का बिल भी थमा दिया।

परजिनों ने इसके बाद अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को तत्काल संज्ञान लेने और मामले की पूरी जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने खुद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा ‘रांची के उपायुक्त तत्काल संज्ञान लें मामले की पूरी जांच करें। दोषी पाए जाने पर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचना दें।

वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के तुरंत बाद ही उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एक्शन में आए। उन्होंने एक्स पर जानकारी दी कि ‘माननीय महोदय वर्णित मामलें में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर रांची को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला स्तरीय जांच टीम बना कर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए है।’

क्या है पूरा मामला?

परिजनों का कहना है कि मरीज को एक दुर्घटना में पैर पर गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन मरीज को इंफेक्शन की बात कह वेंटिलेटर पर डाल दिया। परिजनों का कहना है कि जब चोट पैर में थी तो फिर इंफेक्शन सिर में कैसे हो गया? यह पूरी तरह से अस्पताल की लापरवाही है।

स्पताल का क्या कहना?

राज अस्पताल प्रशासन ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। अस्पताल का कहना है कि मरीज को 24 मई को सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर चोटें आई थीं। भर्ती के वक्त मरीज के मस्तिष्क में रक्तस्राव, रीढ़, फेफड़ों, पॉलीट्रामा और कई फ्रैक्चर के साथ भर्ती किया गया था। एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में इलाज किया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के बाएं पैर में बहुत गंभीर इन्फेक्शन था और खून का दौरा भी रुक गया था। मरीज क की जान बचाने के लिए पैर काटने की सलाह भी दी गई थी, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2026-04-27-at-8.35.33-AM-860x573
    एम्स रायपुर का कमाल: मशीन में कटकर अलग हुआ 70 साल के…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • Untitled-1 copy
    Bihar: मायके से लौटते ही टूटा कहर; लव मैरिज का…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in