• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रधानमंत्री आवास दिलाये के बदला पंचायत भवन म सचिव करिन महिला के शारीरिक शोषण, पंचायत ल बनाइस अय्याशी के अड्डा…

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने के बदले पंचायत भवन में ही एक महिला के साथ यौन संबंध बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। किसी ग्रामीण ने ग्राम सचिव की इस करतूत का अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो में सचिव एक महिला के साथ

आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सचिव उस महिला को सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात कहकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। मामला मध्य प्रदेश के सिवनी का है। 

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली चिरचिरा ग्राम पंचायत भवन को ग्राम सचिव सुरेश बोपचे ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था। ग्रामीणों ने एक दिन सचिव को पंचायत भवन के अंदर ही एक आदिवासी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव सुरेश बोपचे ने कई दिनों से पंचायत भवन को अय्याशी का अड्डा बनाया हुआ था 

आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर सचिव ने उन्हें वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया और धमकी तक दी गई। इस मामले में सचिव सुरेश का पक्ष जानने के लिए जब उनसे बात करने के लिए फोन मिलाया तो उनका मोबाइल बंद आया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि उन्हें कुछ सूत्रों से इसकी जानकारी मिली थी। उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो सचिव सुरेश बोपचे एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। इसके बाद ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में सचिव वीडियो बनाने वाले को रोकते हुए भी दिखाई देता है, लेकिन वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात करता रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in