• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बंसुला से कपिस्दा सड़क एवं पुल निर्माण में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप8 एमएम के छोटे-छोटे सरिया के टुकड़े, सटे पुराने सीमेंट और घटिया सामग्री के उपयोग का दावा, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा।
बांसुला से कपिस्दा तक निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार तथा गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।


ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में 8 एमएम के छोटे-छोटे टुकड़ों वाले सरिया, सटे हुए पुराने सीमेंट तथा निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि इससे पुल और सड़क की मजबूती प्रभावित हो रही है तथा भविष्य में बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस सड़क और पुल परियोजना में शुरुआत से ही गुणवत्ता संबंधी गंभीर खामियां देखने को मिल रही हैं। निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और बिना पर्याप्त गुणवत्ता परीक्षण के कंक्रीट कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा लागत बचाने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले की शिकायत सुशासन तिहार 2026 के दौरान लिखित रूप से की गई थी। शिकायत में पुराने सीमेंट, निम्न गुणवत्ता की सामग्री और निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही का उल्लेख किया गया था। लेकिन शिकायत के बाद भी न तो किसी प्रकार की जांच की गई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया।


इस मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि शासन के अधिकृत शिकायत मंच पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे।
क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन एवं राज्य शासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल तकनीकी एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों से भी शिकायत करेंगे। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
(नोट: समाचार में उल्लिखित आरोप ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग अथवा निर्माण एजेंसी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर छोटे-छोटे टुकड़ों में…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in