• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ब्रेक फेल से पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 9 श्रद्धालु घायल

कोरबा। जिले की मड़वारानी पहाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चांपा-जांजगीर जिले के सलखन गांव के 25 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर कोरबा के मड़वारानी पहाड़ी पर स्थित मां के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी ने बकरा भात खाया और अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में उतराई के दौरान अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में 9 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन में बैठाकर उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1
    मुख्यमंत्री कैंप बगिया के पहल ले आठ बरस के मासूम…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • ade39d7a-b674-40a6-b1fe-9005d67574f5
    एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने सड़क…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in