• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पत्नी के उपर फावडा ले प्राणघातक हमला करोइया पति गिरफ्तार

पत्नी के उपर फावडा से प्राणघातक हमला करने वाले पति चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेब लाल भारद्वाज उम्र 32 वर्ष साकिन चिखली थाना मालखरौदा, जिला सक्ती

(छ०ग०) को पुलिस ने गिर कर भेजा न्यायिक रिमांड पर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमर सिंह चौहान पिता स्व० अजितराम चौहान उम्र 46 साल साकिन चिखली थाना मालखरौदा जिला सक्ती का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.06.2024 को करीबन 14:30 बजे ग्राम चिखली के चैन सिंह भारद्वाज प्रार्थी के घर आकर बताया कि करीबन 14:00 बजे दोपहर मे चन्द्रशेखर भारद्वाज ने अपनी पत्नी संतरा बाई को रापा से मारकर हत्या कर दिया है सूचना मिलने पर यह चन्द्रशेखर के घर जाकर देखा उसकी पत्नी सतरा बाई भारद्वाज अपने घर अंदर के पलंग में चित मृत हालत में पड़ी थी जिसकी शरीर के गर्दन, मुंह, जबडा, बाये हाथ की कलाई, एवं बाये भूजा मे गम्भीर चोट लग कर काफी खून निकला था। खून फर्स एवं दीवाल में छिटका हुआ था। प्रार्थी के द्वारा पूछने पर साहेब लाल भारद्वाज ने बताया कि चन्द्रशेखर भारद्वाज ने अपनी पत्नी संतरा बाई को रापा से मारकर गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है। कि रिपोर्ट पर आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज के विरूद्ध अपराध कमांक 213/2024 धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर हालात की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल, एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम तैयार कर विवचेना किया गया तथा आरोपी चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेब लाल भारद्वाज उम्र 32 वर्ष साकिन चिखली थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ०ग०) को चंद घंटे में पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की दिनाक 23.06.2024 दोपहर करीबन 02:00 बजे अपनी पत्नी संतरा बाई से पानी मांग रहा था। जो पानी नहीं देने पर गुस्से में आकर घर में रखे रापा से संतरा बाई के उपर प्राणघातक हमला कर हत्या करना बताया है। जिससे आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज से फावडा को जप्त कर आरोपी को दिनांक 23.06.2024 के 19.50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी.पी. कवर, सउनि राधेश्याम राठौर, हरनारायण ताम्रकर (थाना जैजैपुर), प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, अश्वनी जायसवाल आरक्षक सेतराम पटेल, नान्ही यादव, अजय खैरवार, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, गोपाला भैना का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच पर झूठा सिद्ध होने से अपराध किया गया खारिज
    भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच…
  • c9938444-9599-4c3e-8ed6-cd1d66e0eb82
    शराबी बेटा ले परेशान होके मां ह अपन बेटा ल कुल्हाड़ी…
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.16.20 PM
    पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी के फर्जी आधार/पेन कार्ड…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • 5905dcd2-2f2a-4e8e-9026-7f47e249ec99-1
    ⏺️ CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in