• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रिटर्निंग अधिकारी ह करिन जिला पंचायत सदस्य मन के निर्वाचन के सारणीकरण

सक्ती, 25 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के आदेशानुसार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर श्री वासु जैन द्वारा आज जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 सकरेली , जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 मसनियाकला और जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 नगरदा के लिए, इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 देवरघटा, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 कोटमी, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 किरारी और जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 सकराली के लिए कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में सारणीकरण किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में क्षेत्रवार कुल पड़े मतों की संख्या, कुल विधिमान्य मतों की संख्या, कुल अविधिमान्य मतों की संख्या और प्रत्येक प्रत्याशी को प्राप्त मतों की संख्या का सारणीकरण किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सारणीकरण उपरांत क्षेत्रवार परिणामों की घोषणा की गई एवं निर्वाचित प्रत्याशी या उनके एजेंट को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री बीरेंद्र लकड़ा, श्री विश्वास कुमार सहित विभिन्न सारणीकर्ता अधिकारी और सारणीकरण सहायक उपस्थित थे।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-03-25 at 9.20.56 AM
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • img-20260324-wa0045281295624070397258009838
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दुर्घटना…
  • e6420a59-87b6-4d32-a156-2c15fcb59e77
    ग्राम पंचायत हरदी जैजैपुर के पंचायत सचिव प्रेमलाल…
  • ade39d7a-b674-40a6-b1fe-9005d67574f5
    एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने सड़क…

Primary Sidebar

Latest News

तेंदू पत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला: गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

Kharod News : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, छत्तीसगढ़िया अंदाज में कवियों ने कराया काव्य रसपान, आयोजन का रहा यह तीसरा वर्ष…

दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल…

श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।🔹 श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं कार्यालय में पदस्थ अधि0/कर्म0 द्वारा दी गई आत्मीय विदाई।

14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही

मुख्य मंत्री विष्णु देव साय …..

फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in