• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नाबालिग बालिका से अनाचार एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जिला जांजगीर-चांपा के थाना अकलतरा क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म, शादी एवं मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण पीड़िता द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रमोद निराला (उम्र 21 वर्ष), निवासी अमरताल, थाना अकलतरा, द्वारा पिछले तीन वर्षों से जान -पहचान का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया तथा नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली गई।

दिनांक 31/03/2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसे हाथ, कोहनी एवं घुटने में चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व में भी लगातार प्रताड़ित करता रहा है।

पीड़िता द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में सूचना देने पर मामला संज्ञान में आने उपरांत थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 137(2), 63(D)(6), 64(2)(M), 65(1), 87, 115(2) BNS एवं धारा 4, 6 POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज एवं गौकरण राय का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • 52f9f5ad-58fa-495e-8fc9-fc121464715e
    अलग अलग जगह ले दु अपहृता नाबालिक ल बरामद करे म मिलीस…
  • WhatsApp Image 2026-04-22 at 1.07.10 PM
    चमत्कार के नाम पर धोखा: महिला से अनाचार ‘आरोपी ढोंगी…
  • नाबालिक ल बहला फुसला के  शादी करे  के झांसा देके  दैहिक शोषण कारोइया मुख्य आरोपी  गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के कारवाही
    नाबालिक ल बहला फुसला के शादी करे के झांसा देके दैहिक…
  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 16.48.52_604a8601
    एक साल से अपहृत नाबालिग बालिका को खोज निकालने में…
  • Untitled-1 copy
    पामगढ़ में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर किया…
  • WhatsApp Image 2025-07-16 at 14.08.23_76ef91ea
    नाबालिग बालिका ल अनाचार कारोइया आरोपी ल मध्य प्रदेश…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in