• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

➡️ आरोपी लंबे समय से था फरार।

➡️ आरोपी प्रार्थी एवं पीड़ितों से कुल 12 लाख लेकर धोखाधड़ी किया था , ठगी के रकम 5,75,000 रुपये से बोलेरो वाहन को खरीदा था|

➡️ अपराध क्र. 245/2022 धारा 420 भा.द.वि.।

➡️ नाम आरोपी- सुरेश कुमार दुबे पिता स्व. दुर्गा प्रसाद दुबे उम्र 57 साल ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा) थाना पाली जिला कोरबा|

➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा पिता विदुर लाल चन्द्रा उम्र 45 साल ग्राम सकर्रा का श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनावेदक द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेन्द्र कुमार गबेल एवं संतोष गबेल के विरुद्ध नौकरी लगाने के नाम पर शिकायत किया था। जाँच पर दिनांक 16.08.2022 को जाँच पूर्ण बाद अनावेदक सुरेश कुमार दुबे द्वारा कोरबा SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने के नाम पर सन् 2011 में प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रूपये लेकर ठगी किया है, आवेदन जांच पर से उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से लंबे समय से फरार हो गया था।

➡️प्रकरण गंभीर प्रकृति का अपराध होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की सतत पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपने गाँव नुनेरा आया हुआ था जिसका साइबर टीम की मदद से ग्राम नुनेरा थाना पाली जाकर तत्काल घेराबंदी कर पकड़े जिनसे पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 16.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरी. सी.पी. कंवर साइबर सेल प्रभारी, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, गोपाल साहू, शत्रुघन जांगड़े, म.आर. लक्ष्मीन सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • e290eb9f-485e-47fe-a059-01f1ba64204e
    ठगी के मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई जिला म एसबीआई के…
  • 1001551364
    नौकरी लगाए के झांसा देके 5 करोड़ रूपया ले जादा रकम…
  • Exif_JPEG_420
    राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 11 वां वर्ष डिजिटल…
  • फर्जी नियुक्ति आदेश देकर नौकरी लगाने के नाम से  06 लाख रुपया का ठगी करने वाले आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    फर्जी नियुक्ति आदेश देकर नौकरी लगाने के नाम से 06…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in