- नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”
- थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
- नशा मुक्ति/सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में लोगो को जागरूक किया गया
- नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया
- ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, अंजान लिंक पर क्लिक न करे, ओटीपी शेयर न करे के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम बुडगहन में नशा मुक्ति एवं सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।











