• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महिला ल गर्भपात करके मृत्यु करने वाला मुख्य आरोपी ल झारखण्ड ले करिस गिफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस के कारवाही

आरोपी दिलीप कुमार कश्यप पिता शिवशंकर कश्यप उम्र 25 साल साकिन नवांगांव पकरिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा

⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 304, 313, 314, 201, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺️पूर्व में गलत तरीके से इलाज कर गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल निवासी खजरी थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका की मृत्यु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दिनांक 06.04.2024 को हो जाने से थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कर मर्ग सदर की डायरी थाना पामगढ़ को प्राप्त होने पर जांच कार्यवाही में लिया गया।

⏩ जांच दौरान मृतिका के परिजन, प्रत्यक्ष दर्शी गवाह का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण साक्ष्य संकलन पर पाया गया कि मृतिका गर्भवती होने पर मृतिका के ब्वॉयफ्रेंड दिलीप कश्यप एवं उसके अन्य साथी द्वारा दिनांक 06/04/2024 को मृतिका के सहमति के बिना गर्भपात कराने के लिए ससहा के झोलाछाप डाक्टर कन्हैया लाल साहू के क्लीनिक में ले जाकर मृतिका के जान को जोखिम में डालकर गलत तरीके से गर्भपात कराये जिससे मृतिका को अत्यधिक ब्लडिंग होने लगा जिसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल लेकर गये जहा डॉक्टर द्वारा चेक करने पर फौत हो जाना बताये।

➡️ मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में की जा रही थी आरोपी द्वारा घटना घटित कर फरार हो गये थे पूर्व में दिनांक 05/05/24 को गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल साकिन खजरी थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है ।

⏩मामले का मुख्य आरोपी दिलीप कश्यप घटना कारित कर फरार थे। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी दिलीप कश्यप झारखण्ड के धनबाद में चोरी छिपे रह रहा है की सूचना पर टीम गठित कर रवाना होकर झारखण्ड धनबाद गया सायबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर थाना पामगढ़ लाया पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्विकार किया जो समक्ष गवाहों के मेमोरण्डम कथन लिया गया है आरोपी दिलीप कश्यप का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 19/05/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है । मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है, विवेचना जारी है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू , आर. रोहित साहू, आर.भुनेश्वर साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-13 at 6.16.11 PM
    नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट…
  • WhatsApp Image 2025-05-20 at 5.46.21 PM
    थाना बलौदा क्षेत्र के एक माह पुराना मर्ग प्रकरण म नव…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in