• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: कोचिंग सेंटर की आग में 15 छात्रों की मौत, बाथरूम से मिले शव

दोपहर करीब 2:15 बजे दूसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। आग और धुएं से घबराए छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए और दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर जहरीले धुएं से भर गया। ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने से छात्रों की वहीं मौत हो गई। इस दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। दो मंजिला व्यावसायिक भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (एसी) में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2:15 बजे दूसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। आग और धुएं से घबराए छात्र जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए और दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर जहरीले धुएं से भर गया। ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने से छात्रों की वहीं मौत हो गई। इस दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दीवार तोड़कर निकाले गए शव, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। रेस्क्यू के दौरान फायरकर्मियों ने इमारत के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंच बनाई। इसके बाद एक-एक कर शव बाहर निकाले गए। हालात इतने गंभीर थे कि मौके पर एम्बुलेंस की संख्या कम पड़ गई और अतिरिक्त एम्बुलेंस मंगानी पड़ीं।

मंजर देख भावुक हुए डिप्टी सीएम, सीएम योगी लौटे लखनऊ

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी आंखों के सामने शवों को निकलते देखा है, यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है।” घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ दिया और तत्काल लखनऊ लौट आए। प्रमुख सचिव (गृह) सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी में जुटे रहे।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के आदेश

प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस दर्दनाक हादसे ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts:

  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • 7bfcbf34-bb00-457e-a8e1-fe84bb114605
    अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान म आयोजित…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-07 at 10.03.53 PM
    खान ग्लोबल स्टडीज के लिए चुनौती ज्ञान बिंदु को…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • IMG_20250226_162510-696x391
    तखतपुर म फर्नीचर दुकान म लगिस भीषण आग,

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in