• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन’ 12 सितंबर को, धार्मिक नगरी खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी में होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12 सितंबर शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन होगा. खरौद स्कूल में आयोजन का यह चौथा वर्ष है. सुबह 11 बजे से मोटिवेशनल सत्र होगा, जहां मोटिवेशनल स्पीकर एवं सीवायडीए पुणे के बोर्ड मेम्बर नितेश सिंगरौल, छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे.
दोपहर 2 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि एसपी विजय पांडेय होंगे. अध्यक्षता शिक्षाविद एवं बस्तर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. जेके जैन करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, पामगढ़ एसडीएम देवेंद्र चौधरी, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, पामगढ़ तहसीलदार महेंद्र लहरे, मोटिवेशनल स्पीकर एवं सीवायडीए पुणे के बोर्ड मेम्बर नितेश सिंगरौल, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष गोविंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, बीईओ मोहन कौशिक, खरौद नपं के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, हायर सेकेंडरी स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनहरण यादव और मिडिल स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष उत्तम सोनी मौजूद रहेंगे. शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एचएल घृतलहरे एवं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने अभिभावकों, खरौद नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Related Posts:

  • 15-09-2025 js
    Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के स्मृति म प्रतिभा सम्मान समारोह
    खरौद के तिवारीपारा म वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…
  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.59.17_d32ac460
    : घिवरा गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in