• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ऐरन अग्रवाल परिवार ने दिया करुणा और जिम्मेदारी का संदेश रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सुन…

न्यूज़ चांपा ! गर्मियों के मौसम की दस्तक से पहले ही तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जाने लगी है ऐसे में इंसानों के साथ-साथ गौ माता और अन्य बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है इसी जिम्मेदारी और संवेदना का सुंदर उदाहरण चांपा के डागा कॉलोनी बरपाली चौक में देखने को मिल रहा है !

डागा कॉलोनी निवासी रोशनलाल हार्डवेयर स्टोर्स स्वर्गीय रोशन लाल ऐरन अग्रवाल के परिवारजनों अजय मधु अंशिका और लक्ष्य ऐरन अग्रवाल ने अपने छोटे से प्रयास के माध्यम से समाज को बड़ी सीख दे रहे हैं गर्मी के मौसम से पहले ही अग्रवाल ऐरन परिवार ने अपने घर और आसपास गौ माता व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था शुरू कर दी है उनका उद्देश्य साफ है भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान जीव प्यास से परेशान ना हो!

अग्रवाल परिवार के अंशिका और लक्ष्य का यह कार्य यह दर्शाता है की करुणा और मानवता की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती बच्चों की इस पहल से आसपास के लोग भी प्रेरित हो रहे हैं और कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर पानी के बर्तन रखने शुरू कर दियें हैं इससे न केवल पशु पक्षियों को राहत मिल रही है बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी फैल रहा है !

स्थानीय नागरिकों ने अग्रवाल ऐरन परिवार के इन बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में जीव जंतुओं के प्रति दया और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो तो भविष्य का समाज और भी संवेदनशील बन जाता है !

“रहिमन पानी रखिए” की सीख को चरितार्थ करते हुए स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के पोता – पोती अंशिका और लक्ष्य ऐरन अग्रवाल सचमुच आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं “जय गंगा मैया”!!

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-03-23 at 3.21.19 PM
    गौसेवा ऐरन अग्रवाल परिवार चांपा द्वारा करुणा और…
  • WhatsApp Image 2025-04-21 at 9.11.04 AM
    रहिमन पानी रखिए,बिन पानी सब सून.. ये कहावत ल…
  • WhatsApp Image 2025-05-21 at 5.41.38 PM
    रहिमन पानी रखिए,बिन पानी सब सून..इस कहावत को…
  • Untitled-1 copy
    अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को…
  • WhatsApp Image 2026-04-27 at 9.08.32 AM (1)
    भीषण गर्मी में गौमाता और बेजुबान पक्षियों के लिए…
  • WhatsApp Image 2025-09-05 at 15.08.35_16611791
    ज्ञान दिया सभी गुरुजनों ने मिलकर करें उन्हें सादर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in