• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कमान अधिकारी एवं पूर्व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने महाविद्यालय चारामा के एनसीसी परेड का किया औचक निरीक्षण।

चारामा। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा के एनसीसी कैडेट्स के एनसीसी परेड का 12 अगस्त को आठवीं छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी एनसीसी कांकेर के कमान अधिकारी कर्नल श्री सुरेन्द्र फलसवाल एवं महाविद्यालय चारामा के पूर्व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्नल श्री सुरेन्द्र फलसवाल ने महाविद्यालय चारामा के एनसीसी कैडेट्स से विभिन्न मुद्दों पर बात की साथ ही सीनियर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय चारामा के प्राचार्य डॉ.के.के. मरकाम से भी चर्चा की। महाविद्यालय चारामा के पूर्व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने बताया कि सीओ साहब का इस चारामा महाविद्यालय में यह द्वितीय दौरा था। जिसमें साहब ने एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न क्षेत्रों से साथ ही सेना से जुड़ी बहुत सी प्रारंभिक स्तर की जानकारी बताई जिससे एनसीसी कैडेट्स काफी प्रभावित एवं खुश नजर आए। पूर्व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने कमान अधिकारी कर्नल श्री सुरेन्द्र फलसवाल साहब की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे सीओ साहब बहुत अच्छे हैं कैडेट्स की वे हरसंभव मदद करने हेतु तत्पर रहते हैं। हमारा विश्वास है कि आठवीं छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी एनसीसी कांकेर के कमान अधिकारी कर्नल श्री सुरेन्द्र फलसवाल साहब जी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरायेंगे।

Related Posts:

  • ade39d7a-b674-40a6-b1fe-9005d67574f5
    एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर लिकेश कुमार ने सड़क…
  • WhatsApp Image 2025-03-25 at 2.08.12 PM
    छात्र नेता, लिकेश धृतलहरे प्राप्त करिन ऐतिहासिक…
  • एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व शहीद श्री दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र
    एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी…
  • 0ed1986b-79c9-4f87-82ac-1b61460e71a7
    एनएसयूआई चारामा ब्लॉक अध्यक्ष लिकेश धृतलहरे के…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • 855484f1-fe46-49f6-8abe-194426619f1d
    एनएसयूआई के चारामा ब्लाॅक अध्यक्ष लिकेश धृतलहरे की…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in