
- जुवाड़ीयानो के कब्जे से नगदी रकम 35,510/ रुपये,10 नग मोटर सायकल एवं 06 नग मोबाईल एवं तास पत्ती जप्त
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 02.06.26 की देर सन्ध्या थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम गोधना में रेड कार्यवाही कर 08 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
जुवाड़ीयानो का नाम
- पुनीराम बजारे निवासी केरा
- कमल चंद्रा वर्ष निवासी चिकनीडीह थाना अहगाव जिला सारंगढ़
- मानिक राम यादव निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण
- कमलेश्वर साहू साकिन बिर्रा
- जितेंद्र कुर्रे निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़
- रामलाल रत्नाकर खपरीडीह थाना नवागढ़
- गोरेलाल साहू निवासी ससहा थाना पामगढ़
- शिवकुमार कश्यप निवासी कोसला थाना पामगढ़ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।












